जयपुर। चांदपोल बाजार स्थित ठिकाना मंदिर श्री राम चंद्र जी में शनिवार को पचरंगा फूल बंगला सजाया जाएगा। जिसमें बेग्लोर सहित कई जगहों से फूल मंगाए गए है। फूलों को तरोताजा रखने के लिए मंदिर परिसर में बने एक कमरे में बर्फ की सिल्लियों के बीच रखा जाएगा। ताकि फूलों की ताजगी और खुशबू बरकरार रहे सकें।
पचरंगे फूलों में मोगरा,गुलाब,कंडीर,पीला और हरा रंग काम में लिया जाएगा। इस फूल बंगले के लिए बेग्लौर ,पुष्कर,इंदौर आदि जगहों से मंगवाए गए है। इसकी ठंडक और ताजगी बरकरार रखने के लिए मंदिर के कमरे में बर्फ की सिल्लियों के बीच में रखा गया है। इस पचरंगे बंगले में अधिक ठंडक के लिए मोगरा और गुलाब ज्यादा तादाद में लगाया जाएगा।
बाकी पीला ट्यूलिप,गुलाबी फ्लेमिंगो,हरा ग्रीन शेडो और खस भी मिश्रित मात्रा में लगाया जाएगा। साथ ही श्री राम दरबार को शीतल भोग अर्पण किया जाएगा , जिसमें आम,लीची, आलूबुखारा, जामुन,खरबूजा,,ठंडी रबड़ी, मैंगो कलाकंद,शिकंजी, फालसा रस इत्यादि रहेंगे। जिसके पश्चात 7 बजे मंदिर भक्त समाज द्वारा बधाई उत्सव मनाया जाएगा।



















