पांच दिवसीय श्रीमद् जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव 13 नवम्बर से

0
259
Five day Shrimad Jinendra Jinabimba Panchkalyanak Pratishtha Mahamahotsav from 13th November
Five day Shrimad Jinendra Jinabimba Panchkalyanak Pratishtha Mahamahotsav from 13th November

जयपुर। संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य अर्हं योग प्रणेता मुनि प्रणम्य सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में मानसरोवर मीरा मार्ग के श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में 13 नवम्बर से 17 नवम्बर तक पांच दिवसीय श्रीमद् जिनेन्द्र जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव का विशाल आयोजन होगा।

आयोजन के बहुरंगीय पोस्टर का विमोचन एक सादा समारोह में मुनि प्रणम्य सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में मीरा मार्ग के आदिनाथ भवन पर किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष सुशील पहाड़िया, मंत्री राजेन्द्र सेठी, डी सी जैन, शीतल चन्द जैन सहित बडी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए।

मंत्री राजेन्द्र सेठी ने बताया कि महामहोत्सव के अन्तर्गत 13 नवम्बर को घटयात्रा एवं ध्वजारोहण से पंच कल्याणक महोत्सव का आगाज। होगा तथा इसी दिन गर्भ कल्याणक की क्रियाएं होगी। गुरुवार 14 नवम्बर को जन्म कल्याणक, 15 नवम्बर को तप कल्याणक, 16 नवम्बर को ज्ञान कल्याणक मनाया जाएगा ।

प्रचार प्रभारी विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि महामहोत्सव में रविवार को मोक्ष कल्याणक की क्रिया होगी। इस मौके पर विश्व शांति महायज्ञ के बाद विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। नवीन वेदियों में श्री जी को विराजमान किया जाएगा। तत्पश्चात सम्मान एवं आभार समारोह किया जाएगा।

इसी दिन दोपहर 1 बजे से मुनि प्रणम्य सागर महाराज की पिच्छिका परिवर्तन समारोह होगा। महामहोत्सव की तैयारियां बडे जोर शोर से चल रही है। आयोजन में जयपुर सहित पूरे देश से लाखों जैन बन्धु शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here