जयपुर। मुरलीपुरा रोड नंबर एक के शिव नगर प्रथम स्थित कुकड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पंच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के संयोजक समाजसेवी गोपाल शर्मा ने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लेकर यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं और धर्म लाभ प्राप्त किया।
सह संयोजक विष्णु सैनी ने बताया कि यज्ञ के मुख्य यजमान के रूप में अरुण कुमार पांडे ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर यज्ञ में आहुतियां दीं। आचार्य लीलाधर शर्मा ने 11 विद्वानों साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ संपन्न करवाया। लोकचंद हरीरामानी, नगेन्द्र वशिष्ठ, भुवनेश तिवाड़ी, काशीनाथ दीक्षित, हरि सैनी, इंद्र शर्मा, अंजली शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




















