जयपुर। राजधानी की कमिश्नरेट स्पेशल टीम (सीएसटी) ने वांछित और इनामी अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश सोहेल उर्फ डिविलियर्स को दबोच लिया है । आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे आगामी कार्रवाई के लिए विद्याधर नगर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सोहेल उर्फ डिविलियर्स निवासी भट्टा बस्ती है । वह विद्याधर नगर थाने में दर्ज हत्या के एक प्रकरण में वांछित चल रहा था । उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस प्रशासन द्वारा पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था । आरोपी के विरुद्ध बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है और पुलिस अब उससे गहन पूछताछ कर रही है ।




















