वन रक्षक पेपर लीक प्रकरण में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और पूर्व कांग्रेसी पार्षद गिरफ्तार

0
188
Former student union president and former Congress councilor arrested in forest guard paper leak case
Former student union president and former Congress councilor arrested in forest guard paper leak case

जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने कार्रवाई करते हुए वनरक्षक पेपर लीक मामले में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और पूर्व कांग्रेसी पार्षद नरेश देव उर्फ एनडी सारण निवासी बाड़मेर को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एटीएस एवं एसओजी वी.के सिंह ने बताया कि वन रक्षक भर्ती परीक्षा-2020 का पेपर लीक मामले में बांसवाड़ा में दर्ज प्रकरण संख्या 130/2024 धारा 419, 420, 467, 468, 471 भादस व 66डी आईटी एक्ट व धारा 3, 4, 6, 7, 10 राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा अनूचित साधनों की रोकथाम अधिनियम 2022 पंजीबद्ध किया गया है। इस प्रकरण का अनुसंधान एसओजी जयपुर द्वारा किया जा रहा है।

इस प्रकरण में 12 मार्च को गिरफ्तार आरोपित कंवराराम जाट निवासी बाड़मेर से पूछताछ में सामने आया कि एन डी सारण वांछित आरोपित जबराराम जाट के सम्पर्क में था। आरोपित एन डी सारण ने वन रक्षक भर्ती परीक्षा-2020 13 नवम्बर 2022 का सॉल्वड पेपर, परीक्षा से पूर्व पढ़ने के लिए अपनी ईनोवा कार में 7 कैंडीडेट व पेपर हेण्डलर को अपने ड्राइवर के साथ बाड़मेर से प्राइवेट बस स्टेण्ड उदयपुर भेजा था।

जहां से आरोपित कंवराराम जाट वांछित आरोपित जबराराम जाट के कहने पर आरोपित सांवलाराम जाट के किराए के मकान, उदयपुर ले गया। सभी कैंडीडेटों को उनकी पारी के अनुसार वन रक्षक भर्ती परीक्षा-2020 का सॉल्वड पेपर, कंवराराम को जबराराम जाट द्वारा सुपुर्द किए गए। मोबाईल फोन पर परीक्षा से पूर्व पेपर आने पर उनके साथ लाए प्रिन्टर से मोबाइल को कनेक्ट कर सॉल्वड पेपर का प्रिन्ट निकालकर कैंडीडेट को सेट देकर पढ़ाया गया।

गिरफ्तार आरोपित नरेश देव उर्फ एन डी सारण से किए गए अनुसंधान से उसके द्वारा प्रत्येक कैंडीडेट से परीक्षा में अन्तिम रूप से चयन होने पर 6-6 लाख रुपए कुल राशि तथा अपने हेण्डलर के मार्फत कुल 7 कैंडीडेट से कुल 42 लाख रुपए प्राप्त करना स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपित एन डी सारण से गहनता से पूछताछ की जा रही है तथा बाड़मेर से उदयपुर पेपर पढ़ने के लिए आए अभ्यथियों व हेण्डलर के बारे में एवं उसकी ईनोवा कार को लेकर आए ड्राईवर के बारे में भी गहनता से तफ्तीश की जा रही है। प्रकरण में अंब तक 27 अभियुक्तों को गिरफ्तारी किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here