June 21, 2025, 1:50 pm
spot_imgspot_img

वाट्सअप लिंक पर क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर युवक के खाते से निकाले साढ़े चार लाख

जयपुर। साइबर ठगों ने एक युवक को लिंक भेजकर क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के नाम पर जानकारी भरवा ली और फिर उसके खाते से ऑनलाइन साढ़े चार लाख रुपए निकाल लिए। ठगी का पता चलने पर पीडित ने बजाज नगर थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार नारायण नगर टोंक रोड निवासी कृष्णावतार गौड़ ने मामला दर्ज करवाया कि उसके पास वाट्सअप पर लिंक आया था उसमें क्रेडिट कार्ड को अपडेट करने सहित अन्य बातें लिखी थी। झांसे में आकर उसने लिंक पर क्लिक किया और उसमें मांगी गई जानकारी भर दी। इसके बाद साइबर ठगों ने उसके खाते से ऑनलाइन 4.49 लाख रुपए निकाल लिए। ठगी का पता पीड़ित को मोबाइल पर बैंक से मैसेज आने पर लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।

ई रिक्शा में सफर के दौरान महिला का जेवरात से भरा पर्स

करधनी थाना इलाके में ई रिक्शा में सफर के दौरान किसी ने महिला का जेवरात से भरा पर्स पार कर लिया। पीडिता को रास्ते में ई रिक्शा में चढ़ी चार महिलाओं पर चोरी का शक जाहिर कर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करदी है।
पुलिस के अनुसार बालाजी रेंजीडेंसी गणेश नगर निवासी विमला देवी ने मामला दर्ज करवाया कि वह ढेहर के बालाजी स्टेशन से ई रिक्शा में सवार होकर अस्पताल जा रही थी। निवारू पुलिया के पास चार महिलाएं ई रिक्शा में और सवार हो गई। जब उसने निवारू रोड पर एक अस्पताल के सामने उतर कर किराया देने के लिए पर्स संभाला तो वह नहीं मिला। पर्स में सोने की चेन, मंगलसूत्र, सोने का हार, सोने की कंठी, सोने की अंगूठी, रखड़ी, कान के झुमके, नगदी सहित अन्य सामान रखा था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles