ऑनलाइन नौकरी से मोटा पैसा कमाने का झांसा देकर युवक से ठगे चार लाख

0
139

जयपुर। बस्सी थाना इलाके में ऑनलाइन नौकरी से मोटा पैसा कमाने का झांसा देकर एक युवक से चार लाख से ज्यादा की राशि ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार चैनपुरा निवासी दिनेश कुमार मीणा ने बताया कि उसके पास एक कॉल आया। आरोपी ने उसे सीडीएक्स कॉइन कम्पनी में काम कर मोटा लाभ कमाने का झांसा दिया। इसके बाद बदमाश ने उसके पास वॉट्सअप पर कॉल किया। इसके बाद रजिस्ट्रेशन सहित अन्य नाम से उससे खाते में रुपए डलवाया गया।

कई बार में उससे 4 लाख 13 हजार 454 रुपए डलवा लिए। लगातार रुपए डलवाए जाने और उसे राशि नहीं मिलने पर उसे ठगी का अहसास हुआ। इस पर पीड़ित थाने पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है।

मारपीट कर युवक से नगदी और जेवरात छीने

शिवदासपुरा थाना इलाके में दो बदमाशों ने सुनसान स्थान पर एक युवक से मारपीट कर नकदी व जेवरात छीन लिए। पुलिस के अनुसार पुराना टोंक निवासी रामजी लाल ने मामला दर्ज करवाया कि वह रात को अपने गांव जा रहा था। अचलपुरा से मुंडली गांव के बीच मुंशी भांड और विनोद मांड ने उसे रोका और चाकू दिखाकर मारपीट की। इसके बाद उससे चांदी की चेन, चांदी का कडा, दो चांदी की अंगूठी और 10 हजार रुपए छीन लिए। मारपीट में युवक से चेहरे व आंख के नीचे गंभीर चोट आई। इससे उसे कम दिखाई देने लगा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here