मामूली एक्सीडेंट के बाद युवक से मारपीट कर मोबाइल छीनने वाले चार छात्र गिरफ्तार

0
86
Area Domination Campaign: Police arrest 33 suspects.
Area Domination Campaign: Police arrest 33 suspects.

जयपुर। सांगानेर थाना पुलिस ने सड़क दुर्घटना के बाद एक युवक के साथ मारपीट करने और उसका मोबाइल छीनकर ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार भी जप्त कर ली है ।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) संजीव नैन के अनुसार बैरवा कॉलोनी सांगानेर में चैनपुरा निवासी आशीष आलोरिया की गाड़ी की टक्कर आरोपियों की गाड़ी से हो गई थी । इस साधारण दुर्घटना के बाद आरोपियों ने तैश में आकर आशीष के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए । पुलिस नियंत्रण कक्ष से सूचना मिलते ही सांगानेर पुलिस ने घेराबंदी कर चारों को शांतिभंग के आरोप में निर्भय कुमार (25),मानसिंह (21),अभिषेक (26)और गौरव (20) को गिरफ्तार किया गया है।

सभी सवाई माधोपुर जिले के रहने वाले है। पकड़े गए चारों आरोपी छात्र हैं और वर्तमान में जगतपुरा क्षेत्र में किराये का कमरा लेकर रह रहे हैं । पुलिस ने बताया कि अक्सर असामाजिक तत्व सड़क दुर्घटना का गलत लाभ उठाकर मारपीट, वसूली और मोबाइल छीनने जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here