पुलिस के हत्थे चढ़े चार चोर

0
109
Four thieves caught by police
Four thieves caught by police

जयपुर। बिंदायक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर नकबजन सहित एक चोर को पकडा है और उनके पास से चुराया गया माल सहित लोहे के वजन करने वाले बांट भी बरामद किया है।

इसके अलावा पुलिस ने आरोपितों के पास से वारदात में प्रयुक्त दो दुपहिया वाहन भी बरामद किया है। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने बिंदायका,करणी विहार,भांकरोटा और शिप्रा पथ थाना इलाके में वारदातों को अंजाम देना कबूला है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पश्चिम) अमित कुमार ने बताया कि बिंदायक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकबजनी की वारदात करने वाले काना कंमती उर्फ कानू,अमन लाल मीणा,विशाल शर्मा और शाहरुख मंसूरी उर्फ मोटा को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपित करणी विहार और झोटवाड़ा के रहने वाले है। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज है।

पुलिस आरोपितों के पास से चुराया गया माल सहित लोहे के वजन करने वाले बांट और वारदात में प्रयुक्त दो दुपहिया वाहन भी जब्त किए है। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here