गोविंद देवजी मंदिर में निशुल्क नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ आज

0
175

जयपुर। यज्ञ के ज्ञान-विज्ञान को जन जन तक पहुंचाने के लिए आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में रविवार सुबह आठ से दस बजे तक निशुल्क नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी महाराज के सान्निध्य में आयोजित महायज्ञ को गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के विद्वानों की टोली संपन्न कराएंगी। मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि यज्ञ पूरी तरह निशुल्क है। इसमें कोई भी बैठ सकते हैं। यज्ञ के निमित्त किसी भी सामान के लाने की भी आवश्यकता नहीं है।

प्रारंभ में देव माता गायत्री, आराध्य देव गोविंद देव जी और गुरु सत्ता का षोडशोपचार पूजन किया जाएगा। अग्नि प्रज्वलन के बाद गायत्री एवं महामृत्युंजय महामंत्र से विश्व कल्याण की कामना के साथ यज्ञ भगवान को विशिष्ट हवन सामग्री से आहुतियां प्रदान की जाएंगी। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशिष्ट मंत्र से बीर बजरंग बली को आहुतियां अर्पित की जाएंगी। यज्ञ के साथ जन्मदिन और विवाह दिवस संस्कार भारतीय संस्कृति के अनुसार मनाए जाएंगे। जन्म दिन पर श्रद्धालु पंच तत्वों का पूजन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here