जयपुर। अपने बहानों को अपने लक्ष्य के मार्ग में मत आने दीजिए, सफलता किसी बहाने पर नहीं मिलती। ये कहना है साल 2023 की महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन-2023 अर्जुन अवार्डी स्वीटी बूरा का। वे सोमवार को स्वामी केशवानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एसकेआईटी) में सालाना एनुअल कल्चरल फेस्ट प्रवाह-2026 के उद्घाटन के सत्र में स्टूडेंट्स को संबोधित कर रही थी।
छात्रों को उन्होंने अपने संघर्ष के दिनों के बारे में बताया और कहा कि हमेशा कर्म पर विश्वास रखें और अपने जुनून को बरकरार रखे तो सफलता जरूर मिलेगी। इस अवसर पर समारोह के चीफ गेस्ट आरटीयू कोटा के वाइस चांसलर प्रो. निमित रंजन चौधरी भी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में प्रो निमित रंजन चौधरी ने विद्यार्थियों को अपने सम्पूर्ण विकास पर केंद्रित रहने के लिए प्रेरित किया।
इसके बाद, तीन दिवसीय इंटर-कॉलेज स्पोर्ट्स फेस्ट ’आवेग-2026’ का शुभारंभ हुआ। इस भव्य उद्घाटन समारोह में चेयरमैन सूरजाराम मील, वाइस चेयरमैन अनिल बाफना, डायरेक्टर जयपाल मील, डायरेक्टर अकादमिक प्रो. एस.एल. सुराना, रजिस्ट्रार रचना मील, डीन प्रो. आर.के. जैन, प्रिंसिपल रमेश कुमार पचार एवं प्रवाह कन्वीनर डॉ बी एल शर्मा उपस्थित रहे।
प्रवाह के खेल महाकुम्भ में पूरे राज्य के 40 से अधिक कॉलेजों के स्टूडेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। फेस्ट के पहले दिन बैडमिंटन, शतरंज, कैरम, रस्साकशी, कबड्डी, लॉन टेनिस, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और फुटबॉल सहित कई खेल स्पर्धाएँ आयोजित की गईं। स्पोर्ट्स फेस्ट का संचालन अजीत सिहाग,महेंद्र कुमार बेनीवाल, चंदन कुमार और अमृता भंडारी के नेतृत्व में किया जा रहा है।
स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए स्वीटी बूरा ने कहा कि स्टूडेंट्स को इंटरनेट की दुनिया से निकलकर आउटडोर गेम्स पर फोकस करना चाहिए। इससे पहले की डॉक्टर उनका फोन छुडवाएं पहले ही स्वयं को जागरूक होकर इससे दूरी बनानी चाहिए। उन्होंने अध्यात्म से जुडने पर धैर्य, संतुलन, शांति, कर्म के प्रति समर्पण जैसे गुणों का विकास होने की बात भी कही। उन्होंने कहा देश के लिए ओलम्पिक लाना उनकी सपना है।
पॉलिटिक्स अथवा बॉलीवुड में जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो भी ईश्वर चाहेंगे वैसा होगा, फिलहाल खेल पर फोकस है। उन्होंने कहा कि जब भी जीवन में बूरा समय आए तो परेशान ना हो, उजाले की एक किरण सदैव आपको नई दिषा देने के लिए वहां जरूर मिलेगी।




















