July 26, 2024, 10:15 pm
spot_imgspot_img

पति को जान से मारने की धमकी देकर विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म

जयपुर। झोटवाड़ा थाना इलाके में पति को जान से मारने की धमकी देकर बंधक बनाकर एक विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता ने तीन आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी झोटवाड़ा) सुरेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि मध्य प्रदेश की रहने वाली 18 वर्षीय एक विवाहिता ने मामला दर्ज करवाया है कि उसका पति पहले जयपुर में नौकरी करता था और शादी के दौरान जयपुर में नौकरी छोड़कर एमपी आ गए थे। जयपुर में रहने के दौरान पति की दोस्ती यश चौधरी नाम के युवक से थी।

शादी के बाद जयपुर में नौकरी के लिए पति ने दोस्त यश चौधरी से सम्पर्क किया। यश ने नौकरी ढूंढकर जयपुर में उन्हें सेटल करने के लिया कहा। इस पर तीन नवम्बर को पति-पत्नी दोनों जयपुर आ गए। यश चौधरी ने उन्हें शास्त्री नगर स्थित किराए के कमरे पर ठहरा दिया। गांव से लाए तीस हजार रुपए भी बिजनेस खुलवाने के नाम पर आरोपी यश चौधरी ने ले लिए। काम के लिए जगह दिखाने के बहाने पति को यश इधर-उधर घूमता रहता।

आरोप है कि 17 नवम्बर की रात यश ने पति को इवेंट में काम करने के लिए एक लड़की की जरूरत बताई। इवेंट प्रोग्राम में काम करने पर पत्नी को भेजने पर आठ सौ रुपए मिलना बताया। विश्वास कर पति ने पत्नी को आरोपी यश के साथ भेज दिया। आरोपी यश उसे ऑटो रिक्शा में बैठाकर दादी का फाटक के पास स्थित एक फ्लैट पर ले गया। फ्लैट पर चार लड़के शराब पार्टी कर रहे थे। वापस चलने की कहने पर दो लड़के वहां से उठकर चले गए।

फ्लैट पर बैठे दोनों लड़कों से आरोपी यश ने परिचय करवाया। लम्बे बाल वाले लड़के का नाम रणजीत और पतले-दुबले लड़के का नाम राहुल बताकर मिलवाया। वापस चलने की कहने पर आरोपी यश ने फ्लैट अंदर से लॉक कर लिया। उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी देकर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके दोनों साथियों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। तीनों आरोपियों के सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसे ऑटो से दोबारा घर छुड़वा दिया। घर जाकर पति को आपबीती सुनाई। पति के आरोपी यश से बात करने पर जान से मारने की धमकी दी। डरे-सहमे रहने के बाद गांव जाने की कहकर निकलने पर थाने पहुंचकर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles