जयपुर। गायत्री परिवार के तत्वावधान में 21 से 25 फरवरी तक मुंबई महाराष्ट्र में गायत्री परिवार का 47वां अश्वमेध महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें देशभर के संत –हात्मा और गायत्री परिवार के लोग इस महायज्ञ में शामिल होंगे। महायज्ञ का आयोजन पूरे राष्ट्र को एकत्रित करके आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
इस अश्वमेध महायज्ञ में सर्व समाज के लोग शामिल होंगे। नशा मुक्ति के लिए होने जा रहे अश्वमेध महायज्ञ के लिए मुंबई में 140 एकड़ मैदान चिन्हित किया गया है।इस महायज्ञ में वैदिक पद्धति से 1008 कुंडों का निर्माण किया गया है। एक कुंड में 10 श्रद्धालु एक साथ बैठकर आहूति दे सकते है।
महायज्ञ के दौरान होगे अनेक धार्मिक कार्यक्रम
इस अश्वमेध महायज्ञ में मंगल-कलश यात्रा के साथ ही 1008 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विराट दीपमय दीपयज्ञ ,देव सांस्कृतिक कार्यक्रम ,विराट पुस्तक प्रदर्शनी,बुद्धिजीवी व्याख्यान माला, ज्ञान यज्ञ, सम्मेलन, युग निर्माण पोस्टर प्रदर्शनी ,रक्तदान ,व्यसन मुक्ति शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी के साथ एक लाख वृक्षारोपण अभियान की शुरूआत भी की जाएगी।




















