पूर्णिमा पर 108 से अधिक स्थानों पर होगा गायत्री यज्ञ

0
49

जयपुर। चैत्र पूर्णिमा गुरुवार को गायत्री परिवार की ओर से सुबह 7:30 बजे पूरे प्रदेश में एक साथ एक ही समय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश की सभी शक्तिपीठों, प्रज्ञा केन्द्रों पर बड़े स्तर पर यज्ञ होगा। एक अनुमान के मुताबिक 108 से अधिक स्थानों पर यज्ञ होगा। लोग ऑनलाइन भी यज्ञ से जुड़ सकेंगे।

इसमें देश-विदेश के श्रद्धालु घर बैठे ही भाग ले सकेंगे। गायत्री परिवार राजस्थान के मुख्य ट्रस्टी ओम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि सामूहिक यज्ञ से वातावरण की शुद्धि, मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा का संचार तथा परिवार में सुख-समृद्धि की वृद्धि होती है। गायत्री परिवार जयपुर उप जोन समन्वयक सुशील कुमार शर्मा ने बताया कि यज्ञ का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को धर्म एवं संस्कारों से जोडऩा है।

श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे प्रात: 7:15 बजे तक ऑनलाइन लॉगिन कर लें, ताकि यज्ञ से पूर्व की आवश्यक तैयारियां एवं विधि-विधान को समझ सकें। यज्ञ का शुभारंभ ठीक 7:30 बजे किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here