गीता परिवार ने गौमाता को जिमाए छप्पन भोग, सुनाया राम नाम

0
179
Geeta family offered 56 bhogs to mother cow
Geeta family offered 56 bhogs to mother cow

जयपुर। गीता परिवार के सेवा प्रकल्प की ओर से शनिवार को दुर्गापुरा गौशाला में गौ माता को गौ माता भोग में छप्पन भोग प्रसाद जिमाया गया। छप्पन भोग के प्रसाद में विभिन्न तरह की मिठाइयां,सूखे मेवे, और 22 प्रकार का दलिया एवं विभिन्न प्रकार की कच्ची सब्जियां आदि परोसी गई। छप्पन भोग परोसने से पहले पूर्व गौमाता का विधि-विधान से पूजन किया गया। जिसके बाद करीब 15 सौ किलो प्रसाद गौ माता को अर्पित किया गया।

इस अवसर पर गीता परिवार की ओर से बड़ी संख्या में साधक उपस्थित रहें। गौ माता को प्रसादी परोसने के बाद उनहे भगवान नाम का कीर्तन भी सुनाया गया। गीता परिवार सेवा प्रकल्प के प्रमुख सुनील बठीजा ने बताया कि प्रत्येक माह में जरूरतमंद गौशाला में गौ सेवा की जाएगी। अन्य सेवा प्रकल्प भी चलाए जाएंगे।इसके अलावा इसी माह से सरकारी स्कूलों के बच्चों को कोर्स की पुस्तक तथा बैग इत्यादि का वितरित करने की भी योजना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here