आमजन को ग्लूकोमा रोग के प्रति किया जा रहा जागरूक:मुख्य चिकित्साधिकारी

0
41

जयपुर। जिले में विश्व ग्लूकोमा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आसंजन की स्क्रीनिंग व उपचार के साथ उन्हें ग्लूकोमा रोग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल ने बताया कि राष्ट्रीय अंधता एवं दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत अंधत्व एवं दृष्टिहीनता को दूर करने,नेत्र सुरक्षा सेवा प्रदान करने के लिए वैश्विक ध्यान केन्द्रित करने तथा आम जन के बीच जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रतिवर्ष मार्च माह के द्वितीय सप्ताह को विश्व ग्लूकोमा सप्ताह मनाया जाता है। इस वर्ष हर वर्ष की भांति 08–14 मार्च 2026 को विश्व ग्लूकोमा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “ग्लूकोमा-मुक्त दुनिया के लिए एकजुट होना” रखी गई है।

उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) जयपुर प्रथम डॉ. इन्द्रा गुप्ता और उपमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य) जयपुर द्वितीय डॉ. सुरेंद्र कुमार गोयल ने बताया कि समुदाय में ग्लूकोमा रोगियों की पहचान के लिए उनकी स्क्रीनिंग की जा रही है तथा आवश्यकतानुसार उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थान में उपचार हेतु रेफर किया जा रहा है आशा, एएनएम एवं सीएचओ द्वारा आमजन को ग्लूकोमा रोग से बचाव और रोकथाम के उपाय साझा किए जा रहे हैं। जागरूकता कार्यक्रमों के साथ ही जिले के सोशल मीडिया प्लेटफार्म द्वारा आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here