जयपुर। बनीपार्क स्थित जीपीएच इन्द्रलोक रेजिडेंट्स वेलफेयर एंड मेंटेनेंस सोसायटी के चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया का संचालन चुनाव अधिकारी एवं राजस्थान हाईकोर्ट के अधिवक्ता गिर्राज बाढदार द्वारा किया गया।
चुनाव परिणामों के अनुसार अध्यक्ष पद पर घनश्याम परवाल, सचिव पद पर अंशुल गुप्ता, उपाध्यक्ष पद पर तरुण मित्तल तथा कोषाध्यक्ष पद पर प्रकाश काबरा को निर्वाचित घोषित किया गया।
चुनाव के दौरान सोसायटी के सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में मतदाताओं ने भागीदारी निभाई। इस अवसर पर बनीपार्क धर्मार्थ संस्थान के सचिव विरेन्द्र परवाल, जस्टिस गोवर्धन बाढदार, जस्टिस शैलेन्द्र व्यास, सोसायटी के पूर्व अध्यक्ष रवि गुप्ता, पूर्व सचिव विदित भूरा, सदस्य डॉ. पुष्पेन्द्र गर्ग, समाजसेवी दीक्षांत शर्मा, अधिवक्ता कपिल बाढदार, शंशाक शर्मा, रूपेन्द्र सुरोलिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सोसायटी के विकास एवं सदस्यों की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का भरोसा दिलाया।




















