जयपुर में देखेगा ग्लोबल हेल्थकेयर का एक्सीलेंस जीएचडब्लूएफ 2026 में

0
57

जयपुर। भारत के सबसे बड़े पब्लिक हेल्थ फेस्टिवल ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल (जीएचडब्लूएफ) 2026 के लिए जयपुर शहर एक अनोखा अनुभव देखने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह भारत का सबसे बड़ा पब्लिक-कनेक्ट हेल्थ फेस्टिवल है जो 28 फरवरी और 1 मार्च 2026 को जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में होगा।

केयर हेल्थ इंश्योरेंस, गो माया फाउंडेशन के साथ मिलकर जीएचडब्लूएफ 2026 को प्रस्तुत कर रहे है। जीएचडब्लूएफ 2026 आरोग्य टेक लिमिटेड द्वारा पावर्ड, कोगटा फाउंडेशन और जीसीएल ड्रीम्स द्वारा को-पावर्ड है। ये पार्टनरशिप फेस्टिवल के हेल्थकेयर, टेक्नोलॉजी और सोशल इम्पैक्ट प्लेटफॉर्म के बीच मजबूत सहयोग को दर्शाती है।

जीएचडब्लूएफ के फाउंडर और सीईओ हिम्मत सिंह ने बताया कि “जीएचडब्लूएफ 2026 सिर्फ़ एक इवेंट नहीं, यह एक हेल्थकेयर मूवमेंट है जो दुनिया भर के हॉस्पिटल, भारत के बड़े मेडिकल इंस्टीट्यूशन और जयपुर के सबसे अच्छे हेल्थ केयर प्रोवाइडर को एक मंच प्रदान करता है, ताकि आम लोगों को अच्छी, सस्ती और प्रिवेंटिव हेल्थकेयर एक ही जगह पर दी जा सके। हमारा फोकस साफ़ है— जल्दी डायग्नोसिस, जागरूकता और उन लोगों को असली मदद जिन्हें सच में इसकी ज़रूरत है।”

इस साल फेस्टिवल में जयपुरवासियों के लिए इंटरनेशनल हेल्थकेयर एक्सपर्टाइज़ भी आ रहे है जिनमें दुबई के एस्टर ग्रुप और तुर्की के एमएलपी केयर जैसे ग्लोबल हॉस्पिटल ब्रांड के साथ अपनी मेडिकल समस्याओँ के बारे में बात करने का मौका मिलेगा — जो फेस्टिवल के लोकल से ग्लोबल विज़न की तरफ एक बड़ा कदम है। जाने-माने भारतीय इंस्टीट्यूशन जैसे मेदांता – द मेडिसिटी फेस्टिवल में भारत के बेस्ट चेस्ट फिजिशियनस को में एक मंच पर चर्चा पेश करने का मौका देगी जिसमें कोविड के बाद सांस की बीमारियों पर फोकस किया जाएगा, जो आज कल सभी उम्र के लोगों में काफी बढ़ रही हैं।

इस फेस्टिवल में जयपुर के सबसे भरोसेमंद हेल्थ केयर इंस्टीट्यूशन जैसे नारायणा हेल्थ, सीके बिरला हॉस्पिटल, शाल्बी हॉस्पिटल, अपोलो स्पेक्ट्रा, बालाजी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, पिंक स्टार हॉस्पिटल, मैटरनिटी हॉस्पिटल, नियो क्लिनिक, एशियन कैंसर एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, मंगलम इंटरनेशनल आएवीएफ, सेहत फिजियोथेरेपी, और माय डेंटाकेयर शामिल होंगे। हमारे डायग्नोस्टिक पार्टनर परफेक्ट लैब और एसआरएल डायग्नोस्टिक्स फेस्टिवल के दौरान बड़े पैमाने पर प्रिवेंटिव स्क्रीनिंग इनिशिएटिव में मदद करेंगे।

फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण बड़े पैमाने पर प्रिवेंटिव हेल्थ स्क्रीनिंग इनिशिएटिव होगा, जिसमें फेस्टिवल के सभी रजिस्टर्ड पार्टिसिपेंट्स को मेडिकल फील्ड में फ्री स्पेशलिस्ट कंसल्टेशन मिलेगा। हेल्थ चेक-अप, ऑन-साइट डायग्नोस्टिक्स या टेस्ट वाउचर (संबंधित हॉस्पिटल द्वारा जारी) पार्टनर हॉस्पिटल में एक हफ्ते के अंदर रिडीम किए जा सकेंगे, साथ ही एक स्पेशल हेल्थ बेनिफिट बुकलेट भी दी जाएगी जो सालाना फ्री और डिस्काउंटेड सर्विस देगी, जिससे परिवार हेल्थकेयर खर्च पर सालाना ₹10,000–₹15,000 बचा सकेंगे।

इसके अलावा, जीएचडब्लूएफ 2026 ज़रूरतमंद मरीज़ों के लिए मुफ़्त सर्जरी की सुविधा देगा, जिसमें मोतियाबिंद की सर्जरी और जन्मजात दिल की बीमारियों वाले बच्चों का इलाज शामिल है, जिससे फेस्टिवल के मज़बूत सोशल-इम्पैक्ट मिशन को और मज़बूती मिलेगी। मज़बूत मेडिकल पार्टनरशिप, इंटरनेशनल भागीदारी और बचाव और सस्ती देखभाल के कमिटमेंट के साथ, जीएचडब्लूएफ 2026 भारत के हेल्थ केयर आउटरीच लैंडस्केप में एक नया बेंचमार्क सेट करने का वादा करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here