जयपुर एयरपोर्ट से घर लौट रही युवती से लूटपाट

0
193

जयपुर। प्रताप नगर थाना इलाके में जयपुर एयरपोर्ट से घर लौट रही स्कूटी सवार युवती से बदमाशों द्वारा लूटपाट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झटके से स्कूटी पर रखा बैग छीन कर ले गए। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई, लेकिन बाइक सवार लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।

एएसआई झंडू राम ने बताया कि प्रताप नगर निवासी बाईस वर्षीय युवती ने बताया कि वह जयपुर एयरपोर्ट पर नौकरी करती है और नौकरी खत्म कर रात वह स्कूटी से घर लौट रही थी। जहां पीडिता एयरपोर्ट टर्मिनल-1 से 7 नंबर चौराहे की ओर आ रही थी। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और स्कूटी के पास बाइक लगाकर बदमाशों ने बैग खींचकर छीन लिया।

पीड़िता के शोर मचाकर पीछा करने पर दोनों बदमाश बैग लेकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। छीने गए बैग में लैपटॉप, आईफोन और सात हजार रुपए रखे थे। पुलिस ने वारदात स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाशों की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here