अपार्टमेंट परिसर में लगा झूला टूटने से बच्ची का सिर फटा

0
30

जयपुर। हरमाड़ा थाना इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट परिसर में लगा झूला टूट गया। झूले की चपेट में आई बच्ची का सिर फट गया और उसकी नाक की हड्डी और जबड़ा टूट गया। जिसके बाद अपार्टमेंट परिसर में रहने वाले स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होने सोसायटी मैनेजमेंट पर लापरवाही का आरोप लगाया।

थानाधिकारी उदय यादव ने बताया कि सनसिटी स्थित मैक्स हाईट अपार्टमेंट में रहने वाली विजय लक्ष्मी शर्मा ने मामला दर्ज कराया है कि रविवार को उनकी भतीजी परिवार के साथ मिलने उसके घर आई थी। शाम 4 बजे भतीजी की 12 साल की बेटी आशी पारीक अपार्टमेंट परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर लगे झूले पर झूलने चली गई।

झूला झूलते समय अचानक टूट गया। इससे वह जमीन पर दूर जाकर गिरी। झूला में लगे पाइप बच्ची के ऊपर आकर गिरे। जिससे बच्ची घायल हो गई। चीख-पुकार की आवाज सुन ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद लोग बाहर पहुंचे। झूले के नीचे दबी बच्ची को जैसे-तैसे बाहर निकाल कर उसे नजदीकी अस्पताल भिजवाया। झूला की चपेट में आने से बच्ची के मुंह में मल्टीपल फ्रैक्चर, नाक की हड्‌डी टूट गई।

वहीं पीड़ित परिजनों ने मामला दर्ज कराया है कि झूले और अन्य सुविधाओं के मेंटेनेंस को लेकर वे कई बार सोसायटी को शिकायत कर चुके थे, लेकिन मैनेजमेंट पर कभी ध्यान नहीं दिया। इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। इस हादसे के बाद सोसायटी में रहने वाले लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। सोसायटी में करीब 200 परिवार रहते हैं।

उनसे हर महीने 4 हजार रुपए मेंटेनेंस लिया जाता है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं किया जा रहा। आरोप है कि हादसे के बाद मैनेजमेंट के जिम्मेदार लोग मौके से गायब हो गए। यहां तक कि कुछ कर्मचारियों ने घटनास्थल से खून के धब्बे मिटाने की कोशिश भी की। अगर समय रहते मेंटेनेंस किया गया होता तो यह हादसा टल सकता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here