गिरनार फाउंडेशन ने जयपुर में लड़कियों के लिए कौशल और स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी आयोजन कर मनाया अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस

0
24
Girnar Foundation Celebrated International Women's Day.
Girnar Foundation Celebrated International Women's Day.

जयपुर। महिलाओं के उत्‍थान और सशक्तिकरण की भावना का जश्‍न मनाते हुए गिरनार फाउंडेशन ने जयपुर के प्रज्ञा निकेतन नॉलेज सेंटर में अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्‍य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। फाउंडेशन की इस पहल में लगभग 200 प्रतिभागियों ने हिस्‍सा लिया, जिनमें 100 लड़कियां और उनके परिवार की महिला सदस्‍य शामिल थीं।

इस अवसर पर बालिकाओं के लिए संचार कौशल और आत्‍मविश्‍वास निर्माण के लिए इंटरैक्टिव सत्रों का आयोजन किया गया, जिनका संचालन कॉलेजदेखो के संकाय सदस्‍यों ने किया। इस सत्र का मकसद प्रतिभागियों को उनकी आत्म-अभिव्यक्ति मज़बूत करने, आत्‍मविश्‍वास बढ़ाने और उनके भावी सपनों एवं व्‍यक्तिगत विकास में सहयोग करने के लिए व्‍यावहारिक कौशल विकसित करने में मदद करना था।

इस दौरान इंटरैक्टिव गेम्स और एंगेजमेंट एक्टिविटीज़ भी आयोजित की गईं, जो प्रतिभागिता को बढ़ावा देने, खुद पर भरोसा बढ़ाने और सीखने का एक सहयोगात्‍मक माहौल बनाने के लिए तैयार की गई थीं। इस पहल के तहत गिरनार फाउंडेशन ने सैनिटरी पैड्स डोनेशन का आयोजन भी किया। इसके तहत माहवारी के दौरान स्‍वच्‍छता और प्रतिभागियों के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर जागरूक किया गया।

इस पहल पर चर्चा करते हुए गिरनार फाउंडेशन की प्रमुख पीहू जैन ने कहा, ‘महिला सशक्तिकरण की शुरुआत ऐसे स्‍थान बनाने से होती है जहाँ लड़कियों और महिलाओं को लगे कि उन्हें सुना जा रहा है, सपोर्ट किया जा रहा है और उन्हें अपनी काबिलियत पर भरोसा हो। इस महिला दिवस हमारा मकसद सिर्फ सेलिब्रेशन नहीं था, बल्कि इससे आगे बढ़कर ऐसे कौशल विकास पर फोकस करना था, जो सच में महिला सशक्तिकरण को संभव बनाता है।

संचार कौशल और आत्‍मविश्‍वास ऐसे शक्तिशाली उपकरण हैं जो लड़कियों को अपने आइडिया सामने रखने, अवसरों का पीछा करने और अपने भविष्य को खुद ही आकार देने में मदद करते हैं। इन सत्रों के ज़रिए, हम उम्मीद करते हैं कि उनमें आत्मविश्वास की भावना पैदा होगी जो लंबे समय तक उनके साथ रहेगी।’

गिरनार फाउंडेशन की यह पहल संयुक्‍त राष्‍ट्र के सतत् विकास लक्ष्‍यों (SDG), खासकर SDG 3 (अच्‍छा स्‍वास्‍थ्‍य), SDG 4 (गुणवत्‍तापूर्ण शिक्षा) और SDG 5 ( लैंगिक समानता) को बढ़ावा देने की गिरनार फाउंडेशन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कौशल विकास को स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी जागरूकता के साथ जोड़कर यह पहल फाउंडेशन की उन कोशिशों को दिखाती है जिसका समाज पर अच्छा प्रभाव पड़ता है और महिलाओं को ज़्यादा आत्‍मविश्‍वास और स्‍वतंत्र जीवन जीने में मदद मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here