ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल जयपुर में हुआ आगाज

0
34

जयपुर। हेल्थ अवेयरनेस और प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को समर्पित ग्लोबल हेल्थ एंड वेलनेस फेस्टिवल (जीएचडब्ल्यूएफ) 2026 का शुभारंभ शनिवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में हुआ। लोकल टू ग्लोबल थीम पर आयोजित इस मेगा इवेंट का उद्घाटन पूर्व प्रशासनिक अधिकारी जगदीश चंद्र कातिल ने किया। फेस्टिवल के फाउंडर हिम्मत सिंह नाथावत ने बताया कि जस्ट हेल्थ एंड वेलनेस की पहल पर आयोजित कार्यक्रम में पहले ही दिन पांच वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किए गए।

इनमें 26 योग साधकों द्वारा 2600 सूर्य नमस्कार,1000 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों की हेल्थ टॉक में भागीदारी, 100 से ज्यादा कॉरपोरेट प्रतिनिधियों की उपस्थिति, जयपुर में प्रथम अंगदाता स्मारक स्थापना तथा एक मिनट में सर्वाधिक लोगों का अंगदान शपथ ग्रहण शामिल है।

प्रमुख मेडिकल टॉक हार्ट एंड होप में हृदय रोग और कैंसर जागरूकता पर विशेषज्ञों ने जानकारी दी। हीलिंग विदाउट फियर सत्र में आधुनिक सर्जरी से जुड़े मिथकों को दूर किया गया। कोड रेड रेडी टॉक शो में आपातकालीन स्वास्थ्य तैयारी और कॉर्पोरेट जिम्मेदारी पर चर्चा हुई। जबकि बेसिक लाइफ सपोर्ट ट्रेनिंग में सीपीआर की जानकारी दी गई।

फेस्टिवल में हेल्थ चेकअप कैंप, मेडिकल एग्जीबिशन और अंगदान जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित हुए। प्रवेश निःशुल्क है तथा पंजीकृत प्रतिभागियों को लगभग 15 हजार रुपए मूल्य की हेल्थकेयर बेनिफिट बुकलेट प्रदान की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here