लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी चोरी

0
254

जयपुर। मुरलीपुरा थाना इलाके में सूने मकान से लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वारदात के समय परिवार के सदस्य गांव गए हुए थे। इस संबंध में थाने में पीड़ित ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर वारदातस्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

पुलिस ने बताया कि मुरलीपुरा के सोनी का बाग निवासी विशाल पारीक ने मामला दर्ज करवाया है कि उसकी दादी का स्वर्गवास होने पर 26 दिसम्बर को वह परिवार सहित अपने गांव सिंगोद कलां गए था। पीछे से बदमाशों ने चोरी की नीयत से सूने मकान को निशाना बनाया और लॉक तोड़कर बदमाश अंदर घुसे।

अलमारी के लॉक को तोड़कर तीस हजार रुपए के साथ ही गहनों में सोने के झुमर, चार अंगूठी, चार चूड़ी, एक रखड़ी, कानों का सैट, दो कड़े, दो जोड़ी कानों की बाली, चार जोड़ी चांदी की पायजेब, चांदी के सिक्के, बर्तन, आंवला चोरी कर ले गए। रविवार को वापस लौटने पर चोरी की वारदात का पता चला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here