रंग रंगीलो लहरियो आयी सावन री तीज का भव्य आयोजन

0
338

जयपुर। गोल्डन डेज क्लब,हीरापुरा अजमेर रोड़ जयपुर में क्रिएटिव वूमेन’ क्लब महिलाओं द्वारा तीज उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने खूब जमकर मौज मस्ती की और तीज त्योहार का महत्व बताया। साथ ही महिलाओं ने ग्रुप में घूमर,लहरिया सहित कई गीतों में सामूहिक और एकल नृत्य भी किया। कई महिलाओं ने ग्रुप बना कर ढोलक कर घूमर नृत्य भी किया।

साथ ही इस कार्यक्रम में एक प्रस्तुति योग की थी,जिसने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर क्रिएटिव वूमेन’ क्लब सदस्य सुनिता कुमावत,रजना गुप्ता,रजनी शर्मा , रीना राठौड़, अनिता तिवाड़ी, कमला कुमावत डांस प्रतियोगिता में विजेता रही महिलाओं को आकर्षक उपहार भी दिए गए।

क्रिएटिव वूमेन’ क्लब सदस्य कमला कुमावत ने बताया कि तीज त्योहार आम जन में प्रेम ,प्यार,सद्भावना और भाईचारा के रंग भरते है । यह हमारे देश की सभ्यता संस्कृति पंरपराओं और मानवीय मूल्यों के परिचायक है। हमारी संस्कृति और सभ्यता की विरासत है। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने झूला झूलते हुए तीज व सावन के गीत गाए। महिलाओं ने कार्यक्रम में मेहंदी भी लगाई। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।

कमला कुमावत ने बताया कि तीज महोत्सव कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, तीज क्वीन कॉन्टेंट,डांस प्रतियोगिता,फैशन शो,कल्चर कार्यक्रम सहित कई कार्यक्रम हुए। इसके अलावा डांस प्रतियोगिता भी रखी गई। इस प्रतियोगिताओं में एक से बढ़कर एक सुंदर प्रस्तुति दी। इस दौरान झूलों में झूलकर सावनी गीत गाए गए। कार्यक्रम के दौरान युवा महिलाएं सावन के गीतों पर जमकर थिरकीं। खेल-खेल में प्रतिभागियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here