महिला गौरव पुरस्कार 2025 का भव्य आयोजन

0
805
Grand event of Mahila Gaurav Award 2025
Grand event of Mahila Gaurav Award 2025

जयपुर। इटरनल हॉस्पिटल में ताज़ा टॉक्स और योग दीपम के सहयोग से महिला गौरव पुरस्कार 2025 का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मानित करने और उनके योगदान को सराहने के लिए आयोजित किया गया। इस आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध अभिनेता वरुण सूरी (प्यार का पंचनामा 2 फेम) विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं मुख्य अतिथि के रूप में पूणम खंगारोत जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और महिलाओं को सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा, अतिथि सम्मान के रूप में अंजलि सुनेजा, प्रीति गोयल और कविता शर्मा ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

मुख्य वक्ताओं में अनिल अरोड़ा (को-एडिटर, चेतन एडवरटाइजिंग), अंचल पुरी (सीईओ, ताज़ा टॉक्स और स्पॉटिफाई पॉडकास्टर), किशोर गिठाला (संस्थापक, अल्पर्ज़ क्लब) और दीपम शर्मा (संस्थापक, योग दीपम) मौजूद रहे। उन्होंने महिलाओं की सफलता और समाज में उनके बढ़ते योगदान पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में महिलाओं की स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्यमिता, समाज सेवा और कला के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर किया गया। सम्मानित महिलाओं को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए, जिससे वे भविष्य में और प्रेरित होकर समाज के लिए कार्य कर सकें।

इस भव्य आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना, उनकी उपलब्धियों का सम्मान करना और उनके प्रयासों को एक नई पहचान देना था। ताज़ा टॉक्स और योग दीपम ने यह संकल्प लिया कि वे आगे भी इस तरह के आयोजनों के माध्यम से महिलाओं को मंच देते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here