जयपुर। भारतीय सिंधू सभा राजस्थान न्यास एवं भारतीय सिंधू सभा, जयपुर महानगर के संयुक्त तत्वावधान में सिंधी भाषा दिवस एवं संत कंवरराम जयंती के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
यह कार्यक्रम शुक्रवार सायं 5:30 बजे देवर्षि नारद सभागार पाथेय भवन, मालवीय संस्थानिक क्षेत्र, मालवीय नगर, जयपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश वाधवानी (कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय सिंधू सभा एवं निदेशक, सिंधी साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश सरकार), डॉ. रमेशचंद्र अग्रवाल (क्षेत्रीय संघ चालक एवं संपर्क अधिकारी, भारतीय सिंधू सभा, राजस्थान) तथा महेन्द्र कुमार तीर्थाणी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय सिंधू सभा) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
आयोजन समिति में मोहनलाल वाधवानी (न्यास अध्यक्ष), ईश्वर मोरवाणी (न्यास सचिव), शोभा बसंतानी (प्रदेश अध्यक्ष, मातृ शक्ति), विष्णुदेव सामतानी (अध्यक्ष, जयपुर महानगर), अशोक छाबड़ा (मंत्री, जयपुर महानगर), नवल किशोर गुरनानी (मुख्य संयोजक), रमेश केवलाणी (संयोजक), शिव कुमार सखनानी (सह-संयोजक), किरण होतवाणी एवं अंजली ज्ञानानी (सह-संयोजक) सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम में सिंधी भाषा, संस्कृति और संत कंवरराम के आदर्शों पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।




















