श्री परशुराम-गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन 12 अप्रैल को

0
57

जयपुर। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर ठिकाना गोविंद देवजी मंदिर परिसर में 12 अप्रैल को प्रात 8 से 10 बजे तक महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सानिध्य में अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में श्री परशुराम-गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसके सैकड़ों श्रद्धालु सहभागिता निभाएंगे और अपने जीवन को संस्कारित,ऊर्जावान एवं सकारात्मक बनाएंगे।

श्री परशुराम -गायत्री महायज्ञ में सहभागिता निभाने वाले श्रद्धालु को अपने घर से किसी भी प्रकार की कोई सामग्री लाने की आवश्यकता नहीं है। समस्त व्यवस्था अखिल विश्व गायत्री परिवार, जयपुर इकाई द्वारा की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here