क्रिसमस पर्व से पहले हार्वेस्ट टू हार्मनी केक मिक्सिंग सेरेमनी सम्पन्न

0
244
Harvest to Harmony Cake Mixing Ceremony Held Before Christmas
Harvest to Harmony Cake Mixing Ceremony Held Before Christmas

जयपुर। मानसरोवर सेक्टर आठ सिटी पार्क के पास स्थित आईएचएमसीएस संस्थान की ओर से क्रिसमस पर्व से पहले पारंपरिक हार्वेस्ट टू हार्मनी -केक मिक्सिंग का आयोजन किया। इस मौके पर संस्थान के निदेशक रवि पुरी ने सभी मेहमानों का स्वागत करते हुए अपनी हॉस्पिटैलिटी का परिचय दिया । कार्यक्रम सूत्रधार शैली पांडे ने कहा कि हार्वेस्ट टू हार्मनी – केक मिक्सिंग सेरेमनी एक पारंपरिक आयोजन है।

जो हर साल हॉस्पिटैलिटी उद्योग में मनाया जाता है । इस वर्ष भी इस आयोजन को सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस मौके पर मेहमानों ने केक मिक्सिंग समारोह में भाग लिया और हॉस्पिटैलिटी उद्योग के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। मेहमानों ने सूखे मेवों, मसालों और रंग-बिरंगी कैन्डी को मिलाकर क्रिसमस की तैयारियों की औपचारिक शुरुआत की। यह रिच मिक्सिंग केक को खास स्वाद और खुशबू देती है । यह रिवाज एकता, खुशी और आने वाले त्योहारी मौसम के स्वागत का प्रतीक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here