जयपुर। बिंदायका थाना पुलिस ने एक नाबालिग छात्रा को परेशान करने के आरोप में हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी कांस्टेबल सस्पेंड चल रहा था और नाबालिग को क्रिकेट में आगे बढ़ाने और क्रिकेट अकादमी में अचछी प्रेक्टिस करवाने की मदद के बहाने आए दिन परेशान कर रहा था।
आरोप है कि कांस्टेबल पीड़िता पर फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव बनाते हुए उसे अपने परिचित के फ्लैट पर ले जाने का दबाव बना रहा था। आरोपी की हरकतों से परेशान होकर नाबालिग ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने नाबालिग को थाने ले जाकर आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कांस्टेबलको पोस्को एक्ट के तहत गिरफ्तार किया।




















