स्वास्थ गाइड रजोनिवृत्ति पुस्तक का विमोचन

0
265
Health Guide Menopause Book Released
Health Guide Menopause Book Released

जयपुर। मेनोपॉज और महिलाओं के स्वास्थ से संबंधित जानकारी अब घर बैठे मिलेगी। इसके लिए आहार और पोषण विशेषज्ञ डॉ. अनुमिता पाठक की नई बुक महिलाओं के लिए स्वास्थ गाइड: रजोनिवृत्ति और उससे संबंधित सभी जानकारी का विमोचन मालवीय नगर स्थित एक होटल में किया गया। मेनोपॉज और आपका स्वास्थ नामक किताब में महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी गई हैं।

डॉ. अनुमिता ने बताया कि कुछ साल पहले वे रजोनिवृत्ति के बारे में किताब खोज रही थी, तब महिलाओं की सेहत पर हिन्दी में ज्यादा जानकारी नहीं मिली, जो मेनोपॉज से संबंधित हो। ये ही कारण है कि बुक लिखने की ठानी। किताब 40 प्लस उम्र की महिलाओं के लिए एक गाइड की तरह भी है।

उन्होंने बताया कि हार्मोन्स कैसे काम करते हैं, इस वक्त आपको क्या खाना चाहिए, कैसा रहन-सहन होना चाहिए, कौन-कौन से योग आसन कारगर होंगे, क्या-क्या सप्लीमेंट्स होने चाहिए और क्या फूड कॉम्बिनेशन होने चाहिए? कौन से फंक्शनल फूड डाइट में होने चाहिए, दिनचर्या कैसी हो, वजन कैसे कंट्रोल रखें? रजोनिवृत्ति से जुड़ी अन्य समस्याएं और उपाय जैसे सार्कोपीनिया (हड्डियों का घनत्व कम होना), बालों का गिरना, पानी प्रतिधारण, पेट फूलना और गैस बनना, नींद ना आना, वजन बढऩा, अवसाद, शरीर में दर्द, ह्दय रोग आदि से संबंधित जानकारी दी गई हैं।
डॉ. पाठक ने कहा कि किसी भी देश की प्रगति में महिलाओं की सेहत महत्वपूर्ण है। यदि महिला स्वस्थ नहीं होगी तो परिवार और समाज कैसे स्वस्थ होगा?

उल्लेखनीय है कि डॉ. पाठक को राष्ट्रीय और अंतरर्राष्ट्रीय एनजीओ में पोषण विशेषज्ञ सलाहकार के रूप में 20 वर्षों का अनुभव है। बहुत से बड़े हॉस्पिटल और गैर सरकारी संस्थानों एवं इंटरनेशनल एनजीओ में पोषण विशेषज्ञ सलाहकार का काम किया है। वहीं तेलंगाना सरकार से सर्वश्रेष्ठ पोषण विशेषज्ञ और जीवन शैली विशेषज्ञ का पुरस्कार मिला है। भोपाल यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here