हरियालो राजस्थान अभियान में 27 जुलाई को हेरिटेज निगम लगाएगा 1.50 लाख पौधे

0
132

जयपुर। हरियालो राजस्थान अभियान को लेकर तीज महोत्सव पर हेरिटेज निगम ने बड़ा इनिशिएटिव लिया है। 27 जुलाई को हेरिटेज निगम निगम क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कुल डेढ़ लाख पौधे लगाकर तीज महोत्सव मनाएगा। इस आयोजन के लिए हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने सभी शहर वासियों अपील भी की है। हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने बताया कि राज्यभर में हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधरोपण किया जाएगा।

इसी कड़ी में हेरिटेज निगम की ओर से डेढ़ लाख पौधे लगने का लक्ष्य लिया गया है। हेरिटेज निगम के प्रत्येक जोन में लगेंगे 30 हजार पौधे लगाए जाएंगे। आयुक्त निधि पटेल ने इस अभियान में निगम के सभी अधिकारी, स्वच्छता प्रहरी के साथ साथ व्यापार मंडल स्वयंसेवी संस्था, निजी संस्थान, मोहल्ला विकास समिति, धार्मिक संगठनों, मीडिया संगठन से जुड़ने की अपील की है। उन्होंने बताया कि हेरिटेज निगम के सभी पार्कों में , शमशान घाट, कब्रिस्तान, गोशाला और अन्य सार्वजनिक जगहों पर पौधे लगाए जाएंगे। आमजन निगम के पार्कों के जाकर प्रकृति की रक्षा के लिए पौधे लगा सकता है।

अभियान को सफल बनाने के लिए हेरिटेज निगम की ओर से सभी 266 पार्कों, श्मशान घाट, कब्रिस्तान, सार्वजनिक स्थान, हिंगोनिया गौशाला पौधे रखवाएं का रहे है। 27 जुलाई को अभियान सुबह छह बजे से शुरू हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here