तेज रफ्तार थार ने फिर मचाया आतंक:घरों के बाहर खड़ी चार कारों को मारी टक्कर

0
42

जयपुर। शिप्रापथ थाना इलाके में शनिवार को एक काले रंग की तेज रफ्तार थार ने जमकर आतंक मचाया और कॉलोनी में घरों के बाहर खड़ी चार कारों को जोरदार टक्कर मार कर उन्हे क्षतिग्रस्त कर दिया। स्थानीय लोगों ने थार चालक का विरोध कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो चालक ने स्थानीय लोगों को रौदने का प्रयास किया।

जिसके बाद घबराए स्थानीय लोग साइड में हो गए और थार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने थार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।

एसआई देवेंद्र सिंह ने इस मामले में खुद की ओर से मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि वो शनिवार दोपहर इलाके में गश्त करते हुए मध्यम मार्ग सेक्टर-11 में पहुंचे थे। तभी उन्होने देखा की विजय पथ पर स्थानीय लोगों की भीड़ लगी हुई है।

स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर सामने आया है कि एक काले रंग की थार ने तेज रफ्तार से गाड़ी चलाकर घर के बाहर खड़ी चार कारों को टक्कर मार दी है और कारों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। स्थानीय लोगों ने थार में मौजूद युवकों को पकड़ने का प्रयास किया तो उन्होने थार से कॉलोनीवासियों को कुचलने का प्रयास किया।

जिसके बाद थार चालक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here