जवाहर कला केंद्र में ऐतिहासिक अभिलेखों की होगी प्रदर्शनी

0
29
Historical records will be exhibited at Jawahar Kala Kendra
Historical records will be exhibited at Jawahar Kala Kendra

जयपुर। राजस्थान राज्य अभिलेखागार बीकानेर की ओर से ‘राजपूताना की रियासतों के ऐतिहासिक एवं प्रशासनिक महत्व के बहुमूल्य अभिलेख’ विषय पर विशेष प्रदर्शनी 17 से 19 मार्च तक जवाहर कला केंद्र में आयोजित की जाएगी।

कला एवं संस्कृति विभाग की उप सचिव डॉ. अनुराधा गोगिया ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्घाटन मंगलवार को दोपहर 12.15 बजे मुख्य सचिव वी श्रीनिवास करेंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन, कला-साहित्य एवं संस्कृति प्रवीण गुप्ता भी मौजूद रहेंगे।

प्रदर्शनी में राजपूताना की विभिन्न रियासतों से जुड़े ऐतिहासिक, प्रशासनिक और सांस्कृतिक महत्व के दुर्लभ अभिलेखों व दस्तावेजों का प्रदर्शन किया जाएगा। इससे प्रदेश की समृद्ध ऐतिहासिक और प्रशासनिक परंपरा की झलक देखने को मिलेगी।

शोधार्थियों, इतिहासकारों, विद्यार्थियों और आमजन को इन अभिलेखों के अध्ययन व अवलोकन का अवसर मिलेगा। अभिलेखागार की ओर से लोगों से प्रदर्शनी में अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर प्रदेश की ऐतिहासिक धरोहर से परिचित होने का आग्रह किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here