लूट की वारदात करने वाला हिस्ट्रीशीटर आरोपी गिरफ्तार

0
30

जयपुर। शहर के ट्रांसपोर्ट नगर थाना क्षेत्र में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि 30 मार्च 2026 को परिवादी गुरुदयाल नमन (31) निवासी नारदपुरा रोड, नागल सुसावतान (आमेर) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे के पास विक्रम टैम्पो लेकर खड़ा था, तभी एक युवक ने जबरन उसका पर्स छीन लिया। पर्स में करीब 9 हजार रुपए, आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज थे। इस पर थाना ट्रांसपोर्ट नगर में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक सिंघल के निर्देशन और सहायक पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सुथार के सुपरविजन में थाना प्रभारी अरुण चौधरी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्धों से पूछताछ की।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सोहेल कुरैशी (27) निवासी आजाद नगर, ट्रांसपोर्ट नगर को डिटेन कर पूछताछ की, जिस पर उसने वारदात करना स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी कई मामलों में लिप्त रहा है और नशे का आदी है। नशे की पूर्ति के लिए वह लूट, चोरी व जेबतराशी जैसी वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी के खिलाफ विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में शामिल टीम के सदस्य— थाना प्रभारी अरुण कुमार, हेड कांस्टेबल श्रीराम, कांस्टेबल मोहम्मद शाहिद व कैलाश नेहरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here