हिट एण्ड रन मामला: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

0
216
death
death

जयपुर। वीकेआई में रविवार शाम एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। मामले की जांच दुर्घटना थाना पुलिस पश्चिम कर रही है। पुलिस के अनुसार वीकेआई रोड नम्बर 6 पर शाम करीब साढ़े 6 बजे एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। वाहन महिला को कुचलता हुआ आगे निकल गया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हिट एण्ड रन मामले में पुलिस वाहन चालक और वाहन की तलाश कर रही है।

जांच अधिकारी हैडकांस्टेबल संजय पूनिया ने बताया कि महिला की उम्र करीब 35 साल है। महिला को किसी अज्ञात वाहन ने वीकेआई रोड नम्बर कुचल दिया। महिला की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। शव को कांवटिया अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here