हॉकी और कबड्डी के खिलाड़ियों ने स्किल टेस्ट में लगाया ज़ोर

0
39

जयपुर। राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद द्वारा सवाई मानसिंह स्टेडियम में अकादमियों/बालिका खेल संस्थानों की के लिये आयोजित की जा रही आठ दिवसीय चयन ट्रायल के अंतर्गत शनिवार को पांचवें दिन जहाँ हॉकी और कबड्डी के खिलाड़ियों ने स्किल टेस्ट में ज़ोर लगाया।

वही बालक बास्केटबाल अकादमी-जैसलमेर (53), बालक बास्केटबाल अकादमी (सी०वर्ग)-जयपुर (19), बालिका बास्केटबाल अकादमी-जयपुर (45), बालक बास्केटबाल अकादमी (प्रस्तावित)-सीकर (21), एवं बालक बास्केटबाल अकादमी (प्रस्तावित)-बाड़मेर (28) कुल 166 ने रजिस्ट्रेशन करवाया। उसके बाद मेडिकल और फिर बैटरी टेस्ट लिया गया।

राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की सचिव नीतू बारूपाल ने बताया कि रविवार को बालक बास्केटबाल अकादमी-जैसलमेर, बालक बास्केटबाल अकादमी (सीनियर वर्ग)-जयपुर, बालिका बास्केटबाल अकादमी-जयपुर, बालिका खेल संस्थान बास्केटबाल-उदयपुर, बालक बास्केटबाल अकादमी (प्रस्तावित)-सीकर, बालक बास्केटबाल अकादमी (प्रस्तावित)-बाड़मेर के लिए स्किल टेस्ट होगा।

उन्होंने बताया कि रविवार को ही बालिका फुटबाल अकादमी-कोटा, बालक फुटबाल अकादमी-जोधपुर, बालिका खेल संस्थान फुटबाल-जयपुर, बालक फुटबाल अकादमी,(प्रस्तावित)-कोलिड़ा, सीकर, बालक फुटबाल अकादमी (प्रस्तावित)-बांसवाड़ा के लिये ट्रायल में भाग लेने आने वाले खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन और मेडिकल करवाने के बाद बैटरी टेस्ट लिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here