हॉकी के 100 गौरवशाली वर्ष पूरे: हॉकी राजस्थान की ओर से राजस्थान विश्वविद्यालय में प्रदर्शनी मैच का आयोजन

0
67

जयपुर। भारतीय हॉकी के स्वर्णिम 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हॉकी राजस्थान विश्वविद्यालय खेल बोर्ड शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से राजस्थान विश्वविद्यालय के खेल परिसर स्थित विश्वविद्यालय हॉकी ग्राउंड में एक भव्य प्रदर्शन मैच का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों के रोमांचक मुकाबले खेले गए। जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना और कौशल का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों के स्वागत एवं राष्ट्रीय गान के साथ हुई। महिला खिलाड़ियों के बीच हुए पहले मैच में दोनों टीमों ने शानदार मुकाबला पेश किया। जबकि पुरुष वर्ग के मैच ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।

इस अवसर पर हॉकी राजस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि “भारतीय हॉकी ने पिछले सौ वर्षों में जो गौरव हासिल किया है। वह देश की खेल संस्कृति के लिए प्रेरणास्रोत है। इस आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी को हॉकी के स्वर्णिम इतिहास से जोड़ना और खेल के प्रति रुचि को और प्रोत्साहित करना है।”

कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इंग्लैंड हॉकी टीम के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी टेनिश चौधरी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में इंग्लैंड की मेंटल हेल्थ कोच क्लायर विधि विभाग की प्राचार्य डॉ. अंजू गहलोत खेल बोर्ड सचिव डॉ. प्रमोद सिंह डॉ. प्रतिभा सिंह रतनू सहायक निदेशक ,शारीरिक शिक्षा विभाग एवं राजेश चौधरी, जय सिंह ,गौरव मेहता, पर्वत सिंह, हंसराज ,अखिल शुक्ला ,सिद्धार्थ आदि खिलाड़ी,खेल प्रेमियों, विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों व पूर्व खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों की उपस्थिति में सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए भारतीय हॉकी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here