प्रेस क्लब में होली मिलन एवं फागोत्सव आयोजित

0
37
Holi Milan and Fagotsav organized at Press Club
Holi Milan and Fagotsav organized at Press Club

जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब में शुक्रवार को होली मिलन एवं फागोत्सव का आयोजन किया गया। राधाकृष्ण महारास में फूलों की होली ने बृज का महौल बना दिया। क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा एवं महासचिव मुकेश चौधरी ने बताया कि क्लब सदस्यों एवं उनके परिजनों के लिए होली मिलन एवं फागोत्सव का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ गणेश वंदना से हुआ। नेहा रोहिला एण्ड पार्टी के दर्जन कलाकारों ने रंग मतडाले रे सांवरिया, चालों देखन न, काजलियांे,नखरों छोड़ दे, काले ने कर दियों लाल, मेहंदी रची म्हारें हाथा में, करके इसारों बुला रही, मोरिया, होलियां में उड़े रे गुलाल, मेरी खोई गयो बाजू बंद सहित अनेक फाग नृत्यों की बहार रही। कृष्ण रास की जुगलबंदी ने सभी का मन मोहित कर लिया।

इस अवसर पर क्लब के पूर्व नीरज मेहरा अध्यक्ष राधारमण शर्मा, कोषाध्यक्ष विकास शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. मोनिका शर्मा, परमेश्वर प्रसाद शर्मा, संयोजक ओमवीर भार्गव, कार्यकारिणी सदस्य मणिमाला शर्मा, दीपक सैनी, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अनिता शर्मा, निखलेश कुमार शर्मा, विकास आर्य पूर्व कोषाध्यक्ष राहुल गौतम, गिरिराज प्रसाद गुर्जर, पूर्व उपाध्यक्ष राहुल भारद्वाज, राजकुमार शर्मा, विजेन्द्र जायसवाल सहित अनेक वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार उपस्थित हुए। मंच संचालन राजेन्द्र शर्मा राजू ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here