होली के कार्यक्रम में गूंजा रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसें…

0
243
Holi program echoed with colors raining wet chunriwali colors raining…
Holi program echoed with colors raining wet chunriwali colors raining…

जयपुर। प्रताप नगर सेक्टर-17 दिगम्बर जैन महासमिति महिला इकाई के द्वारा होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजित किया गया। मीडिया प्रभारी दीपक गोधा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महावीर स्वामी के समक्ष दीप प्रज्वलन कर णमोकार महामंत्र के मंगलाचरण द्वारा किया गया।

इस मौके पर सफेद लाल लिबास में सजी महिलाओं ने रंग बरसे भींगे चुनरवाली रंग बरसें…, होली खेल रयो नंदलाल…, माति मारो हमें पिचकारी रसिया…, जैसे गानों पर मस्ती में झूम कर महिलाओं ने नृत्य किया। इस मौके पर होली की कलरफुल हाऊजी के साथ कवितापाठ, चुटकुले, चेयर रेस, वन मिनिट आदि गेम्स में सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

महिला अंचल की अध्यक्ष शंकुतला बिंदायका, महामंत्री सुनीता गंगवाल ऊषा शर्मा, अंजना शर्मा, सुधा जैन सहित अनेक गणमान्य महिलाओं एवं अतिथियों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इकाई अध्यक्ष दीपा गोधा ने बताया कि 100 से अधिक महिलाओं ने इस कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियां देकर हमें उत्साहित किया। इकाई की मंत्री प्रज्ञा जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया। सुधा जैन के करकमलों द्वारा गेम्स के सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here