श्री गोविंद धाम में संत-महंतों के सान्निध्य में होगा होलिका दहन

0
192

जयपुर। श्री गोविंद धाम में होली महोत्सव के तहत भव्य होलिका दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 2 मार्च 2026 को मध्य रात्रि 1:26 बजे मंदिर परिसर में संपन्न होगा। कार्यक्रम में संत-महंतों के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से होलिका दहन किया जाएगा।

आयोजन समिति के अनुसार यह धार्मिक कार्यक्रम संस्कृति और सनातन परम्पराओं के संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। मंदिर श्री गोविंद देव जी में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में विशेष पूजा-अर्चना के बाद होलिका दहन होगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।

इस कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान भी होंगे। श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस पावन अवसर के साक्षी बनेंगे। समिति की ओर से समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं को सपरिवार उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया गया है।

यह आयोजन आर्ष संस्कृति दिग्दर्शक ट्रस्ट के सानिध्य में किया जा रहा है। आयोजकों का कहना है कि होलिका दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है और समाज में सद्भाव,आस्था एवं संस्कारों को सुदृढ़ करने का संदेश देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here