9–14 वर्ष की बच्चियों के लिए एचपीवी वैक्सीन जरूरी: डॉ. सौम्या गुर्जर

0
31

जयपुर। नेशनल इम्यूनाइजेशन डे के अवसर पर नर्सिंग टीचर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया और आरएच हेल्थ केयर सिमुलेशन सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में सिमुलेशन आधारित राष्ट्रीय वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम हाइब्रिड मोड में हुआ, जिसमें देश-विदेश के हजारों नर्सिंग कर्मी, शिक्षक और विद्यार्थियों ने भाग लेकर टीकाकरण से जुड़ी नवीनतम जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. सौम्या गुर्जर ने कहा कि महिलाओं में बढ़ रहे सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 9 से 14 वर्ष की बच्चियों को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) लगाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल से देश में टीकाकरण कार्यक्रमों को नई गति मिली है और निःशुल्क वैक्सीनेशन की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, जिससे हर वर्ष करीब 1.15 करोड़ बच्चियों को इस बीमारी से बचाया जा सकता है।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महेश शर्मा एवं डॉ. शशिकांत शर्मा मौजूद रहे। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुम्भज और आरएच हेल्थ केयर सिमुलेशन सेंटर के सीईओ राहुल शर्मा ने बताया कि वर्कशॉप का उद्देश्य नर्सिंग कर्मियों को आधुनिक व सुरक्षित टीकाकरण प्रक्रिया का व्यवहारिक प्रशिक्षण देना है। वर्कशॉप में इम्यूनाइजेशन के माइलस्टोन, कोल्ड चेन मैनेजमेंट, राष्ट्रीय टीकाकरण शेड्यूल और एचपीवी वैक्सीनेशन जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here