जयपुर। ब्रह्मपुरी माऊण्ट रोड़ पर स्थित अतिप्राचीन दाहिनीं सूँड़ दक्षिणमुखी श्री नहर के गणेशजी महाराज के मंदिर में हर वर्ष की भाँति इस वर्ष ” विशाल फागोत्सव ” बुधवार को मनाया जाएगा।
मंदिर युवाचार्य पं. मानव शर्मा ने बताया कि यह उत्सव मंदिर महंत पं. जय शर्मा के सान्निध्य में प्रातः गणपति की पूजा अर्चना करके रंगबिरंगी फागुणिया पौषाक पहनाकर प्रारंभ होगा इस पावन अवसर पर मंदिर में रंगबिरंगे परिधानों एवं ढ़प – चंग – पिचकारी, रंग बिरंगी गुलाल से नयनाभिराम फागुणियाँ झाँकी सजायी जाएगी तत्पश्चात दोपहर 2 बजे से सायँ 6 बजे तक पद्म श्री गुलाबो सपेरा व साथी कलाकार, सुरेश पाँचाल , नृत्य गुरु राजेन्द्र राव व उनके शिष्यगण, गोपालसिंह राठौड़, मीनाक्षी डांसर व श्याम जी झाँकी वालों की झाँकियों तथा परवीन मिर्जा के कार्यक्रम होंगे तथा आरती के पश्चात राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय कथक कलाकारों के नृत्य के कार्यक्रम होंगे जिसमें प्रमुख रूप से नृत्य गुरू शशि साँखला व शिष्यगण, संगीता सिंघल व शिष्यगण, शिवी जोशी, मोनिका अग्रवाल, नलीनी , रोहित मदन महाराज, जयराज जबड़ा व शिष्यगण, परमेश्वर कथक, साँवरमल कथक, दिलशाद इत्यादि के कार्यक्रम होंगे मंच संचालन श्री राजेश आचार्य करेंगे, हाजिरी देने वाले सभी कलाकारों का मंदिर परिवार की ओर से स्वागत सम्मान किया जाएगा ।




















