प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग: छह दमकलों ने पाया आग पर काबू

0
170
Huge fire breaks out in plastic pipe factory
Huge fire breaks out in plastic pipe factory

जयपुर। विश्वकर्मा रोड नंबर 17 स्थित करणी विहार कॉलोनी में बनी प्लास्टिक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग ने कुछ ही समय में भीषण रूप धारण कर लिया। आग लगने की जानकारी मिलने पर लोगों ने दमकल और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर विश्वकर्मा से आधा दर्जन दमकल मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सके। दमकलकर्मियों ने समय रहने आस-पास में रह रहे मकानों को भी खाली करवाया और वहां पर रखे सिलेंडर भी बाहर निकाले।

फैक्ट्री में ही मजदूर का परिवार भी रहता था जिसके पास भी सिलेण्डर रखे थे। यह फैक्ट्री आवासीय इलाके में चल रही थी। नगर निगम प्रशासन की लापरवाही से आवासीय इलाकों में वाणिज्यक गतिविधियां चल रही है। जो कभी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। आग से लाखों रुपए का तैयार व कच्चे माल के साथ मशीनरी जल कर राख हो गई।

सहायक अग्निशमन अधिकारी भंवर सिंह हाड़ा ने बताया कि बुधवार सुबह कंट्रोल रूम के पास फैक्ट्री में आग लगने की जानकारी मिली। जानकारी मिलने पर वीकेआई से एक के बार एक कर छह दमकल को मौके पर भेजी गई। यह फैक्ट्री आवासीय इलाके में चल रही थी। फैक्ट्री से लगते दो-तीन मकान और पीछे की तरफ एक केमिकल फैक्ट्री भी है। आग से आस-पास के मकानों को नुकसान नहीं पहुंचा है। लेकिन फैक्ट्री की दीवार और पटि्टयां टूट गई।

फैक्ट्री के ऊपरी हिस्से में ही एक मजदूर का परिवार भी रहता था समय रहने परिवार बाहर आ गया था लेकिन सिलेण्डर उसके ऊपर ही रखे थे। दमकलकर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर सिलेण्डर को बाहर निकाल लिए। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। यह फैक्ट्री में कपिल अग्रवाल चलाते हैं।

जहां पर काले रंग के प्लास्टिक के पाइप बनते हैं। यह कंपनी शुभ महालक्ष्मी पोली पाइप के नाम से हैं। आग की सूचना मिलने के बाद फैक्ट्री मालिक भी मौके पर पहुंच गया था। आग से कोई हताहत नहीं हंआ है। फैक्ट्री में करीब सात घरेलू सिलेंडर भरे हुए मिले। जिन्हें सावधानी से फैक्ट्री से बाहर निकाला गया। आग की प्राथमिक वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here