झाड़ियों में मिला मानव भ्रूण

0
98
bhr

जयपुर। आमेर थाना इलाके में झाड़ियों में भ्रूण मिलने पर सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार 5 घंटे पहले डिलीवरी होने के बाद थैली में बांधकर भ्रूण को फेंकना सामने आया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भ्रूण को एसएमएस हॉस्पिटल के मुर्दाघर में रखवाया है। पुलिस ने अज्ञात परिजनों के खिलाफ भ्रूण हत्या का मामला दर्ज किया है।

जांच अधिकारी एसआई जितेन्द्र कुमार ने बताया कि जयपुर-दिल्ली हाईवे पर श्मशान घाट के सामने बनी छतरी के पास झाड़ियों में मानव भ्रूण मिला है। अज्ञात परिजनों ने काली-पीली थैली में भू्रण को बांधकर फेंक दिया। दोपहर करीब 12 बजे स्थानीय लोगों को थैली में बंधा मानव भ्रूण पड़ा मिला। भ्रूण मिलने का पता चलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। डॉक्टर्स ने पुलिस को बताया कि भू्रण करीब 8 महीने का है। करीब 5 घंटे पहले ही डिलीवरी होने पर फेंका गया है। पुलिस वारदात स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगालने के साथ अज्ञात परिजनों की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here