जयपुर। आस्था के पावन केंद्र श्री अमरापुर स्थान जयपुर में रविवार को जैन डेन योग साधना एवं श्री अमरापुर सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में योग साधना शिविर का आयोजन प्रातः 9 से दोपहर 12 बजे तक किया गया। शिविर का शुभारंभ संत मोनूराम महाराज एवं संत मंडल के सानिध्य में दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
शिविर के अंतर्गत मोटापा, थायरॉइड, कमर दर्द, घुटने का दर्द, गर्दन का दर्द , रक्त चाप , मांसपेशियों में दर्द आदि का योग विशेषज्ञ दीप तनेजा, कुसुम, भारती, शिवानी, मोहित आदि विशेषज्ञ द्वारा निःशुल्क उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया। संतो ने बताया कि करो योग – रहो निरोग योग से शरीर मज़बूत और लचीला बनता है, योग में किए जाने वाले आसनों से मांसपेशियां मज़बूत होती हैं और जोड़ों में लचीलापन बढ़ता है।
योग करने से शरीर की जागरूकता बढ़ती है और एकाग्रता शक्ति में वृद्धि होती है। प्रतिदिन योग करने से शरीर निरोगी रहता है। अनेक बीमारी का निराकरण होता है। जैन डेन योग साधना शिविर में दीप तनेजा, कुसुम, भारती, शिवानी, मोहित, कुमार चदनानी, सोनी वाधवानी, सुंदर तोरानी, मोहन तीर्थानी , अशोक खत्री, अजेय छाबड़ा आत्म प्रकाश खुराना आदि सेवादारी भक्त उपस्थित रहे।



















