सैकड़ों धर्म प्रेमियों ने 2025 से हर दिन ध्यान, हर दिन योग, हर दिन गीता पढ़ने का लिया संकल्प

0
231
Hundreds of devotees will meditate every day from 2025
Hundreds of devotees will meditate every day from 2025

जयपुर। नव वर्ष अभिनंदन एवं धन्यवाद भाव के साथ 2023 की विदाई पर श्री खंडेलवाल वैश्य समाज सेवा समिति (रजि.) ब्रह्मपुरी,जनकल्याण आमेर रोड सेवा समिति, जीओ गीता जयपुर एवं सर्वमंगलाय सनातन धर्म फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में आमेर रोड पर गीता ध्यान शिविर का शुभारंभ गायत्री हवन के साथ किया गया।

शिविर के मुख्य वक्ता अंतरराष्ट्रीय संत गीता मनीषी महामंडलेश्वर ज्ञानानंद महाराज के शिष्य योगाचार्य योगी मनीष, मुख्य अतिथि स्थानीय पार्षद अनीता जैन, राजस्थान गीता महोत्सव के संयोजक योगाचार्य नीरज एवं शिविर संयोजक अशोक घीया ने गायत्री हवन में विश्व शांति एवं मानव मात्र के कल्याण भाव से आहुतियां दी साथ ही जयपुर के आराध्य श्री गोविंद देव जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रचलन कर शिविर का शुभारंभ किया।

गीता ध्यान से पूर्व योगाभ्यास, प्राणायाम कर बरसाने में राधे राधे सैकड़ो साधकों ने किया नृत्य

शिविर के मुख्य वक्ता योगाचार्य योगी मनीष ने सर्वप्रथम साधकों को भक्ति योग के तहत बरसाने में राधे राधे गीत पर नृत्य करवाते हुए कहा कि संपूर्ण जीवन महोत्सव है इसे नाचते गाते हंसते-हंसाते मनाइए, नृत्य के पश्चात योगाभ्यास, प्राणायाम के पश्चात गीता मनीषी ज्ञानानंद जी महाराज की वाणी में गीता जी के प्रथम अध्याय के प्रथम, 16वे अध्याय के 22वें एवं अंतिम अध्याय के अंतिम श्लोक के उद्घोष एवं व्याख्यान के पश्चात सामूहिक गीत ध्यान मेडिटेशन का अनुभव भी साधकों ने लिया।

जयपुर के प्रत्येक वार्ड में योगाचार्य योगी मनीष ने गीता प्रचार समिति गठन के लिए किया आह्वान

योगी मनीष ने कहा कि व्यक्ति, परिवार राष्ट्र एवं विश्व का कल्याण हर दिन ध्यान, हर दिन योग एवं हर दिन गीता पढ़ने व इसके श्लोक को जीवन में उतारने से ही होगा, इस प्रेरणा से साधकों ने आगामी नूतन वर्ष 2025 से नियमित इनके अभ्यास का संकल्प लिया। इस हेतु जन जागृति के लिए उन्होंने आगामी वर्ष 2025 में जयपुर के प्रत्येक वार्ड में गीता प्रचार सेवा समिति के गठन में सब की सहभागिता का आह्वान किया।

संयोजक अशोक घीया एवं योगाचार्य नीरज ने बताया की शिविर में करीब 300 से अधिक भक्त जनों ने भाग लिया। शिविर में समाजसेवी मनीष तांबी (डागला रेस्टोरेंट) राजवीर कोडिया, नवल तांबी, मनोज यादव, नरेश बम्ब, आलोक खन्ना एवं लक्ष्मण दास समतानी एवं ताइक्वांडो नेशनल गोल्ड मेडल के विजेता कृष्ण बुसर का का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here