सैकड़ों जलदाय कर्मचारियों ने स्व नेता की याद में किया रक्तदान

0
267
Hundreds of water supply employees donated blood in memory of the late leader
Hundreds of water supply employees donated blood in memory of the late leader

जयपुर। जलदाय विभाग के सैकड़ो कर्मचारियों एवं खिलाड़ियों ने शुक्रवार को समाज सेवकों के साथ मिलकर समूह में जवाहर नगर स्थित जनउपयोगी भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। ये शिविर पीएचईडी स्पोर्टस क्लब सहित जलदाय कर्मचारी संघ के तत्वावधान में संपन्न हुआ। ये शिविर जलदाय विभाग के प्रथम लोकप्रिय कर्मचारी नेता स्व श्री मांगी लाल शर्मा की 31वीं पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया। शिविर में 156 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

जलदाय कर्मचारी संघ के प्रदेशाध्यक्ष संजय सिंह शेखावत जिला अध्यक्ष ताराचंद सैनी कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष केदार शर्मा महामंत्री राजेन्द्र सिंह सोलंकी उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह ने बताया कि हमारे लोकप्रिय कर्मचारी नेता रहे स्वर्गीय मांगीलाल शर्मा की पुण्यतिथि पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल रक्तदान शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रदेश के समस्त जलदाय कर्मचारी ने भारी संख्या में भाग लिया और उनकी याद में रक्तदान कर श्रद्धांजलि दी कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी भाजपा सदस्य डॉ अरुण चतुर्वेदी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी पूर्व श्रम मंत्री जगदीश राज श्रीमाली राजनीति के पूर्व मंत्री चन्द्रराज सिंघवी भाजपा नेता आशीष मेहता नीरज अग्रवाल महेंद्र पहाड़िया सहित सैकड़ों जलदाय अभियन्ता मंत्रालय वर्ग तकनीकी कर्मचारी सहित सैकड़ो लोगो ने भाग लिया।

इस मौके पर लोकप्रिय नेता स्वर्गीय मांगीलाल शर्मा की पुण्यतिथि पर पौधारोपण भी किया गया कर्मचारी संघ ने घोषणा की की संपूर्ण प्रदेश में विभिन्न चलता है कार्यालय में शर्मा की याद में पौधारोपण किया जाएगा इस मौके पर संघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह शेखावत प्रदेश कार्यालय मंत्री जगदीश प्रसाद गुप्ता जयपुर वृत अध्यक्ष मोहनलाल पालीवाल ने रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र वी दुपट्टा पहन कर सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here