जयपुर। आईआईएस (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) जयपुर की बीए (ऑनर्स) साइकोलॉजी सेमेस्टर-आईआईआई की छात्रा सयोंगिता शेखावत ने नेशनल यूथ गेम्स 2025-26 (स्कीट शूटिंग) में कांस्य पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता नई दिल्ली में आयोजित हुई, जिसमें देशभर के बेहतरीन युवा निशानेबाजों ने भाग लिया।
सयोंगिता शेखावत की इस उत्कृष्ट उपलब्धि से न केवल विश्वविद्यालय की खेल उत्कृष्टता को नई ऊंचाई मिली है, बल्कि छात्रों में खेलों के प्रति प्रेरणा और उत्साह भी बढ़ा है। उनकी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ने उन्हें इस सम्माननीय उपलब्धि तक पहुँचाया।
उल्लेखनीय है कि संयोगिता वर्तमान में सीनियर नेशनल स्कीट शूटिंग चैंपियनशिप 2025-26 में भी भाग ले रही हैं, जो उनकी प्रतिभा, क्षमता और खेल के प्रति समर्पण को और मजबूत रूप से प्रदर्शित करता है।
आईआईएस विश्वविद्यालय प्रशासन ने संयोगिता की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि यह उपलब्धि हमारे संस्थान की खेल संस्कृति और विद्यार्थियों को प्रदान किए जा रहे प्रोत्साहन का परिणाम है।



















