गैस की किल्लत के बीच अवैध रिफिलिंग का खेल पकड़ा

0
30

जयपुर। राजधानी जयपुर में गैस की किल्लत के बीच अवैध रूप से गैस रिफिलिंग कर बेचने के मामले का खुलासा हुआ है। बजाज नगर थाना पुलिस ने गोपालपुरा पुलिया के नीचे कार्रवाई करते हुए 23 गैस सिलेंडर जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रूप से छोटे सिलेंडरों में गैस भरकर करीब 5 किलो गैस 500 रुपए में बेची जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और अवैध रिफिलिंग का खेल पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 23 सिलेंडर जब्त किए और संजय कुमार गोयंका व बोनी पौद्धार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है तथा मामले में आगे की जांच जारी है।

यह कार्रवाई एडीसीपी आलोक सिंघल के सुपरविजन में पुलिस निरीक्षक पूनम चौधरी के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में थाना स्पेशल टीम के रामअवतार की भी अहम भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here