कानोता बांध में किया मां सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन

0
317

जयपुर। बिहार समाज संगठन की ओर से हरिपुरा रोड स्थित दुर्गा विस्तार कॉलोनी एनबीसी के पीछे ग्राउंड पर मनाए गए बसंत पंचमी महोत्सव के बाद प्रतिमा का जयकारों के साथ विसर्जन किया गया। भक्तों ने हंस वाहिनी माता की आरती की। इसके बाद ढोल नगाड़े के साथ दुर्गा विस्तार कॉलोनी और आसपास के इलाको में मां सरस्वती की प्रतिमा को भ्रमण कराया गया।

कॉलोनी वालों ने फूलों की वर्षा की। जगह-जगह माता की चूनरी ओढ़ाई। दुर्गा विस्तार कॉलोनी, एनबीसी गेट मुख्य मार्ग, हरिपुरा चार नंबर डिस्पेसंरी, सोडाला, गवर्नमेंट हॉस्टल, एम आई रोड, ट्रांसपोर्ट नगर होते हुए कानोता बांध पर मूर्ति विसर्जन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here